PHP का पूरा नाम है पर्सनल होम पेज(Personal Home Page) जिसे बाद में बदल कर PHP: हाइपरटेक्स्ट प्री-प्रोसेसर (PHP: Hypertext Preprocessor) कहा गया | PHP को 1994 में Rasmus Lerdorf द्वारा बनाया गया था |
php एक सर्वर साइड स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज (Server Side Scripting Language) है , मतलब की ऐसा स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज (Scripting Language) जो की सर्वर (Server) पर एक्सेक्युट(Execute) होता है|
PHP के द्वारा डायनामिक वेबसाइट (Dynamic Website) या वेब एप्लीकेशन (Web Application) बनाया जाता है | किसी भी प्रकार के वेब एप्लीकेशन (Web Application) बनाने के लिए PHP सबसे प्रचलित स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज (Scripting Language) है |
PHP सीखना कितना जरूरी है ?
- इंटरनेट के सबसे पॉपुलर वेबसाइट कैसे की Facebook , Wikipedia , Yahoo को बनाने के लिए PHP का उपयोग हुआ है |
- इसके अलावा सारे पॉपुलर कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (Content Management System) जैसे की WordPress, Magento, Opencart को बनाने में भी PHP का ही उपयोग हुआ है |
मतलब साफ है कि अगर आप एक वेब डेवलपर (Web Developer) बनना चाहते है तो आप को PHP जरूर सीखना चाहिए PHP का बहुत अच्छा करियर है|
PHP कैसे काम करता है ?
जब भी कोई User जब भी कोई यूजर किसी वेबसाइट के किसी भी पेज को खोलने के लिए उस वेबसाइट का URL जैसे की Facebook.com टाइप करता है या किसी लिंक पर क्लिक करता है तो उस वेबसाइट के Server को एक Request जाता है और उस Request के हिसाब से उस वेबसाइट का Server PHP कोड को Process करता है और इसी के आउटपुट के रूप में वह Web-Page हमारे ब्राउज़र में खुल जाता है यानि की अगर हम Facebook.com खोलना चाहते है तो Facebook.com का पेज खुल जाता है ।
PHP सीखने से पहले आप को निम्नलिखित चीजों का ज्ञान होना चाहिए :-
- ब्राउज़र और टेक्स्ट एडिटर क्या है?
- इससे पहले कि आप PHP सीखना शुरु करें आपको HTML , CSS और JavaScript का ज्ञान होना चाहिए |
कितना मुश्किल है php को सीखना ?
अगर आप C Programming Language या C++ Programming Language सीख चुके हैं तो बहुत ही आसानी से PHP सीख सकते हैं | PHP सीखना आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा |
PHP सीखने के लिए हमें क्या चाहिए ?
PHP सीखने के लिए हमे तीन चीजों की जरुरत होती है |
- Text-Editor (टेक्स्ट एडिटर)
- Web Browser (वेब ब्राउज़र)
- Local Server (लोकल सर्वर)
Web Browser (वेब ब्राउज़र) जैसे की Google Chrome (गूगल क्रोम) , Internet Explorer (इन्टरनेट एक्स्प्लोरर) , या Mozila Firefox और टेक्स्ट-एडिटर जैसे की नोटपैड और नोटपैड ++ से तो आप परिचित है । Local Server क्या होता है ? ये कैसे काम करता है ? और इसे कैसे इनस्टॉल करना है ? इसके बारे में आप को अगले पाठ में बताऊंगा ।
All About Local Server In Hindi :-WHAT IS LOCAL SERVER IN HINDI
Local Server क्या होता है ?
उत्तर: दोस्तों php एक सरवर साइट स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज है और php के कोड को चलाने के लिए Server की जरूरत होती है | अब हम php सीखने के लिए अगर पूरी तरह से एक Online Server पर निर्भर हो जाए तो ऐसा हो सकता है कि कभी हमें इंटरनेट से जुड़े हुए नहीं हो ऐसी परिस्थिति में पीएचपी सीखने के लिए हम पूरी तरह से एक Online Server पर निर्भर नहीं हो सकते इसके अलावा जब हम पहली बार php सीखना शुरू करेंगे तो हम से छोटी-छोटी गलतियां भी होंगें , हम बार -बार हर गलती के लिए अगर हम Online Server में कोड को एडिट करने लगेंगे तो हमारा बहुत समय बर्बाद होगा लेकिन अगर हम Local Server का उपयोग करें तो हम बड़ी आसानी से अपने गलतियों को अपने कंप्यूटर पर ही ठीक कर सकते हैं इसीलिए हम PHP सीखने के लिए Local Server का उपयोग करते हैं |
Local Server पर एक सॉफ्टवेयर है जो हमारे कंप्यूटर पर इंस्टॉल(Install) होकर हमारे कंप्यूटर के किसी एक फोल्डर को Server बना देता है और इस Local Server पर हम बड़ी आसानी से PHP सीख सकते हैं इंटरनेट पर कई तरह के Local Server मौजूद है जैसे कि WAMP Server, XAMPP Server , Zend Server लेकिन मैं आपको WAMP Server का उपयोग करने की सलाह दूंगा आप चाहे तो XAMPP Server का भी उपयोग कर सकते हैं WAMP Server और XAMPP Server का उपयोग करने के लिए आपको किसी तरह का लाइसेंस नहीं लेना होता यह दोनों ही फ्री में इंटरनेट पर उपलब्ध है |
लेकिन अगर आप ZEND SERVER का उपयोग PHP सीखने के लिए करना चाहते हैं तो आपको 240 डॉलर का FEES चुकाना पड़ता है क्योंकि ZEND SERVER FREE नहीं है |
DOWNLOAD WAMP SERVER:-
WAMP Server का उपयोग करना बहुत ही आसान है और यह बिल्कुल फ्री है इसे डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अगर आपका कंप्यूटर 32 bit का है तथा 32 bit वाला version download करें और अगर आपका कंप्यूटर 64 bit का है तो सिर्फ 64 bit वाला version download करें |
अगर आपको पता नहीं है कि आपका कंप्यूटर कितने bit का है तो यह जानने के लिए आप अपने कंप्यूटर के Search Bar पर system लिखकर सर्च करें |
इसके बाद अपने Keyboard से Enter बटन पर क्लिक करें |
अब आपके सामने आपके कंप्यूटर का Basic Information वाला पेज खुल कर आ जाएगा यहां से आप देख सकते हैं कि आपके Operating System कितने bit का है|


0 Comments