Ticker

6/recent/ticker-posts

PHP SYNTAX IN HINDI

आज से हम PHP Coding Start करने वाले मतलब आज से हम PHP कोड लिखना शुरू करेंगे |
जैसा कि आप जानते हैं कि PHP कोड लिखने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ती है एक Text-Editor, एक Web Browser और Local Server |
आप आप सबसे पहले अपने Text-Editor जैसे की Notepad++ को खोलिए और नीचे लिखे कोड को कॉपी करके उसमें पेस्ट कर दीजिए |
<html>
<head>
  <title>web3tutorial</title>
</head>
<body>
 <?php echo  'Welcome To Web3tutorial.com'; ?>
</body>
</html>

अपने Code को Test-editor में पेस्ट करने के बाद उसे web.php नाम से c drive के अंदर wamp फोल्डर के अंदर www फोल्डर के अंदर Save करना है
मतलब कि www फोल्डर का पूरा Path कुछ इस तरह का है C:\\wamp\www
आपको इसी www फोल्डर के अंदर code को web.php नाम से save करना है |
अगर आपने पहले Wamp Server के Icon पर क्लिक करके उसे Start नहीं किया था तो आप उसके आइकन पर क्लिक करके Wamp Server को Start कर लीजिए उसके बाद अपने Web Browser को खोलें और Web Browser के Address Bar पर localhost/web.php लिखकर Enter दबाएं |

जब आप Enter बटन दबाएंगे तो जैसा कि आप ऊपर के चित्र में देख सकते हैं Welcome To Web3tutorial.com आपके Browser पर लिखा हुआ दिखाई देगा |
पिछले पाठ में मैंने आपको web.php नाम का जो पेज बना कर दिखाया था आज उस में लिखे कोड को मैं समझाता हूं |
  1. दोस्तों किसी भी PHP Script की शुरूआत <?php से होती है और PHP Script का अंत ?> से होता है | मतलब कि हम जितना भी PHP का कोड लिखते हैं उसे हम इन्हीं दो चिन्हों <?php ?> के अंदर लिखते हैं इसके बाहर अगर हम कोई PHP Script लिखेंगे तो वह मान्य नहीं होगा |

  1. PHP में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली दूसरी चीज यह है कि हम जितना भी php पेज बनाएंगे उन्हें .php extension के साथ सेव करना है अगर हम उन्हें .php extension से Save नहीं करेंगे तो पेज में लिखे कोड नहीं चल पाएंगे |

  1. PHP के बारे में एक और जरूरी बात यह है कि जिस तरह से हम HTML के Source कोड को अपने Web Browser पर देख सकते हैं उस तरह से आप PHP के Source Code को अपने Web Browser पर नहीं देख सकते क्योंकि PHP Server Side Scripting Language है और PHP का Code Server पर Execute हो जाता है इसलिए हमारे Browser पर उसका Source कोड दिखाई नहीं देता |

  1. अगर आप PHP में कुछ शब्द या वाक्य लिखकर Web Page पर देखना चाहते है तो आप को echo का उपयोग करना पड़ेगा | echo एक reserved keyword है जिसका उपयोग किसी शब्द या वाक्य को Web Page पर दिखाने के लिए किया जाता है |

  1. पिछले पार्ट में हमने जिस PHP कोड का Example देखा था उसमें हमने <body> </body> के अंदर php Code को लिखा था लेकिन यह जरुरी नहीं है कि आप <body> </body> के अंदर ही php Code लिखे आप पूरे पेज के किसी भी हिस्से में PHP Code को लिख सकते हैं | आपको बस इतना याद रखना है कि जब भी आप किसी पेज में PHP कोड को जोड़ते हैं उसके बाद उस पेज को .php Extension के साथ Save करना है |

दोस्तों आज हमने PHP के बारे में कुछ साधारण लेकिन जरूरी बातों को जाना अगले पाठ में हमPHP Code के कुछ और उदाहरण देखेंगे |

COMMENTS IN PHP

दोस्तों आज हम PHP में Comments के बारे में पढ़ने वाले हैं | Comments कोड का वह हिस्सा है जो कि Code के साथ Execute नहीं होता है मतलब की प्रोग्राम के Code पर Comments लिखने या नहीं लिखने से कोई फर्क नहीं पड़ता है | Comments का उपयोग कोड की व्याख्या करने के लिए किया जाता है |
PHP में 2 तरह के Comments होते हैं |
  1. Single-Line Comment
  2. Multiple-Lines Comment

Single-Line Comment :-PHP में दो तरह के Single Line Comment होते हैं | इसको हम नीचे एक उदाहरण की मदद से समझते हैं |
उदाहरण 1 .
<html>
<body>
<?php
// This is a single-line comment
# This is also a single-line comment
echo “Both Are Example Of Single Line Comment”;
</body>
</html>
तो आप ऊपर क्यों धारण में देख सकते हैं कि किस तरह से हम // और # इन दोनों चिन्हों की मदद से PHP में Single Line Comment लिख सकते हैं |

Multiple-Lines Comment :- Single Line Comment में हम जो भी लिखते हैं उस एक लाइन में ही लिखना होता है ऐसे में अगर हम कभी तीन चार लाइन का कॉमेंट लिखना चाहें तो हमें बार-बार सिंगल लाइन कॉमेंट में Use होने वाले चिन्हों का उपयोग करना पड़ता है इस काम को आसान बनाने के लिए php में Multi Line Comment की सुविधा उपलब्ध है Multi Line Comment में हम कई लाइन के Comment को एक साथ बड़ी आसानी से लिख सकते हैं |
उदाहरण 2 .
<html>
 <body>
 <?php
  /*
   This is a multiple-lines comment
   Learn  PHP In Hindi
   Web3tutorial.com
  */
  echo "Example Of Multi-Line Comment";
 </body>
</html>

ऊपर आप एक Multi-Line Comment का उदाहरण देख सकते हैं |

VARIABLES IN PHP IN HINDI :-

समझने के लिए आप मान सकते है की variables एक खाली बक्से की तरह है जिसके अंदर आप कुछ भी जमा(store) कर सकते है | programming में हम english के शब्द(word) या अक्षरों जैसे X ,Y ,Z,a, b, c को एक variables की तरह उपयोग किया जाता है |

PHP में Variable का नाम $ (डॉलर) चिन्ह के साथ शुरु होता है मतलब कि आप जो भी Variable बनाते हैं उसके नाम के आगे आपको $ चिन्ह लगाना होता है |
उदाहरण के लिए आप मान लीजिए कि मुझे x नाम के एक Variable के अंदर 5000 जमा करना है तो उसके लिए मुझे निम्नलिखित तरीके से PHP कोड लिखना होगा |
<?php

$x = 5000;

?>
इसी प्रकार कर मान लीजिए कि मुझे 15.5 को किसी y नाम के एक Variable के अंदर जमा करना है तो उसके लिए PHP कोड निम्नलिखित प्रकार का होगा :-
<?php

$y = 15.5;

?>
Php Variable बनाने के नियम :-
  1. PHP में किसी भी तरह का Variable बनाने के लिए हमें उस वेरिएबल के नाम से पहले $ चिह्न का उपयोग करना पड़ता है |
  2. PHP में किसी भी Variable के नाम किसी शब्द कोई अक्षर या _ चिन्ह से शुरू होना चाहिए जैसे कि :- $x , $ram , $_x आप $1 , $123 नाम का कोई Variable नहीं बना सकते यह गलत है |
  1. आप $1x या $2ram नाम का कोई Variable भी नहीं बना सकते यह भी Variable बनाने का गलत तरीका है |
  2. अगर आप चाहे तो किसी शब्द या अक्षर के पीछे किसी संख्या का प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि :- $x1 , $ram2
  3. आप Variable के नाम में सिर्फ _ (underscore) चिन्ह का प्रयोग कर सकते हैं | इसके अलावा आप किसी और दूसरे चिन्ह @ # % ^ & * ! < > का प्रयोग नहीं कर सकते |
  4. और Variable बनाते समय सबसे ज्यादा आपको इस बात का ध्यान रखना है कि Variable का नाम case-sensitive होता है इसका मतलब कि अगर आप $a लिखते हैं और $A यह दोनों अलग-अलग Variable माने जाएंगे |
Variable के नाम में capital letters और small letter के अक्षर को अलग – अलग माना जाता है |

इस पाठ में आपने सीखा कि आप किस तरह से PHP में Variable बना सकते हैं अगले पाठ में हम सीखेंगे कि किस तरह से Variable में जमा Value को हम वह पेज पर Print करवा सकते हैं |

PRINTING PHP VARIABLES ON WEB PAGE :-

दोस्तों अगले पिछले पाठ में आपने सीखा था कि किस तरह से किसी Variable के अंदर कुछ है Value जमा करते हैं इस पाठ में आप सीखेंगे की Variable के अंदर जामा Value को हम किस तरह से अपने Web Page पर Display कर सकते हैं |
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि Variable में जमा कुछ भी Value को display करने के लिए हम echo का उपयोग करते हैं | Variable को भी display करने के लिए हम echo का उपयोग करते हैं | चलिए उदाहरण के साथ देखते हैं कि यह कैसे होता है :-
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
$x = 5000;
echo $x ;
echo "Hello World";
?>
</body>
</html>

तो आप ऊपर के उदाहरण में साफ-साफ देख सकते हैं कि जब हमें शब्द या वाक्य को web page पर display करवाना होता है तब हम उस शब्द या वाक्य कोई को echo के साथ ” ” चिन्ह के अंदर लिखते हैं | लेकिन जब हमें Variable Web Page पर Display करवाना है तब हम सिर्फ Display का नाम लिख देते हैं हमें किसी ” ” चिन्ह की जरूरत नहीं होती हैं |
चलिए हम अब एक और उदाहरण देखते हैं जिसमें कि हम किसी शब्द या वाक्य के साथ Variable को Web Page पर Display कराना सीखेंगे |
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
$x = 5;
echo  "Value of x = " . $x ;
?>
</body>
</html>
तो आप ऊपर के उदाहरण में देख सकते हैं कि जब हमें किसी variable को किसी शब्द या वाक्य के साथ Web Page पर Display करना होता है तब हम एक चिह्न का प्रयोग करते हैं |

PHP VARIABLE PART 2 IN HINDI :-

पिछले पाठ में आपने सीखा था कि किस तरह से किसी PHP वेरिएबल के अंदर आप किसी संख्या को जमा कर सकते हैं मतलब कि पिछले पाठ में हम integer number यानी कि पूर्णांक संख्या को किसी Variable के अंदर जमा कर रहे थे लेकिन PHP में हम पूर्णांक संख्या को ही Variable में जमा नहीं करते हम अपनी जरूरत के हिसाब से किसी शब्द या वाक्य को भी Variable के अंदर जमा कर सकते हैं |
आज के पाठ में हम सीखेंगे कि किस तरह से किसी शब्द या वाक्य जिसे कि String कहते हैं उसे variable के अंदर किस तरह से जमा किया जाता हैं |
मान लीजिए कि मुझे I Love web3tutorial इस string को एक PHP Variable के अंदर जमा करना है तो उसके लिए मुझे जो PHP कोड लिखना पड़ेगा वह निम्नलिखित है :-
उदाहरण 1.
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
$x = "I Love web3tutorial";
echo $x ;
?>
</body>
</html>

तो ऊपर के उदाहरण में आप देख सकते हैं कि जब हम किसी String को किसी Variable के अंदर जमा करते हैं तब हमें उसे String को इन ” ” चिन्हों के अंदर लिखना होता है लेकिन जब हम किसी संख्या को Variable के अंदर जमा करते हैं तो हमें चिन्हों का प्रयोग करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है |
चलिए अब एक और उदाहरण देखते हैं जिसमें दो अलग-अलग Variable के अंदर दो अलग-अलग String जमा है और उन दोनों को एक साथ Web Page पर Display करना है |
उदाहरण 2.
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
$x = "I Love web3tutorial.";
$y = "I Love PHP.";
echo $x . $y ;
?>
</body>
</html>

अगर आप चाहते हैं कि ऊपर के प्रोग्राम में दोनों String अलग अलग लाइन में Display हो तो इसके लिए आप नीचे वाले Code को देख सकते हैं |


उदाहरण 3.
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
$x = "I Love web3tutorial.";
$y = "I Love PHP.";
echo $x .'<br>'. $y ;
?>
</body>
</html>

अगर आप चाहते हैं कि आप किसी HTML Tag जैसे कि <h1> को echo को के अंदर Use करें तो इसके लिए आप निम्नलिखित उदाहरण को देख सकते हैं:-
उदाहरण 4.
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
$x = "I Love web3tutorial.";
$y = "I Love PHP.";
echo '<h1>' .$x .'<br>'. $y . '</h1>' ;
?>
</body> 
</html>

PHP ECHO VS PRINT STATEMENT IN HINDI :-

दोस्तों पहले आप echo Statements के बारे में पढ़ चुके हैं जिसका उपयोग किसी शब्द या वाक्य को Web Page पर लिखने के लिए किया जाता है आज हम echo Statements की तरह ही एक और PHP Statements के बारे में पढ़ने वाले हैं जिसे Print Statements कहते हैं|
echo और Print Statements के काम करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है चलिए Print Statements का एक उदाहरण देख लेते हैं :-
उदाहरण 1.
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
    $website='web3tutorial.com';
    echo $website .'<br>';
     print $website;
?>
</body>
</html>
ऊपर के उदाहरण में आप देख सकते हैं कि echo और Print Statements लगभग एक जैसा ही काम करता है लेकिन echo और Print Statements का जो अंतर है उसे हम नीचे के उदाहरण में देख सकते हैं :-
उदाहरण 2.
<html>
<head><title>web3tutorial</title></head>
<body>
<?php
   $website='web3tutorial.com';
   $message='Welcome To ';
   echo $message,$website .'<br>';            
?>
</body>
</html>
उदाहरण 3.
 <html>
 <head><title>web3tutorial</title></head>
 <body>
 <?php
 $website='web3tutorial.com';
 $message='Welcome To ';
 print $message,$website .'<br>';
 ?>
 </body>
 </html>


जब आप उदाहरण 2 . को चलाते हैं तो आपको सही उत्तर मिल जाता है लेकिन जब आप उदाहरण 3. को चलाते हैं तो आपके पेज पर एक Error Message (syntax error) दिखाई देता है इसका कारण यह है कि Print Statement से थोड़ा अलग है Print Statement में हम , से दो अलग अलग वेरिएबल को एक साथ Use नहीं कर सकते |
इसके अलावा Print Statements, echo Statements से धीरे काम करता है मतलब की Print Statements , echo Statements के तुलना में काफी Slow है |


Post a Comment

0 Comments