Ticker

6/recent/ticker-posts

VARIABLES IN C PROGRAMMING IN HINDI



समझने के लिए आप मान सकते है की variables एक खाली बक्से की तरह है जिसके अंदर आप कुछ भी जमा(store) कर सकते है | programming में हम english के शब्द(word) या अक्षरों जैसे X ,Y ,Z को एक variables की तरह उपयोग किया जाता है |
Variables बनाने के लिए ये भी समझना जरुरी है की आप उस variables में क्या जमा करने बाले है | मतलब की अगर आप variables में कोइ integer नंबर जैसे 1,2,3,4,5,….500,785 आदि जमा करना चाहते है तो आपको variables का data-type integer देना होगा और अगर आप variables में कोइ float नंबर जैसे 0.5 ,6.798,4785.45 आदि जमा करना चाहते है तो आपको variables का data-type float देना होगा | अगर आप variables में कोइ जैसे शब्द या पूरा बाक्य जमा करना चाहते है तो आपको variables का data-type char देना होगा |

अब मै आपको c program के लिए कुछ variable बनाकर दिखता हूँ |

उदाहरण 1)
int a=10; मैंने int लिखा फिर keyword से एक space बटन को दबाकर एक अक्षर a लिखा फिर = लिखकर 10 लिखा फिर मैंने ; चिन्ह लिखकर पुरे बाक्य को बंद कर दिया |यहाँ a एक integer data-type वाला variable है और उसमे 10 को रख दिया या store किया गया है|

उदाहरण 2 )
int abc; यहाँ मैंने abc नाम के एक variable बनाया है पर उसमे कोई value अभी नहीं है|बाद में program के जरूरत के अनुसार हम इसमे value दे सकते है |

उदाहरण 3)
int x,y; ; यहाँ मैंने x और y नाम के दो variable बनाया है मैंने दोनों को बीच में coma(,) से अलग किया है |

उदाहरण 4)
char x= ‘name’; यहाँ मैंने एक char data-type का variable बनाया है और उसमे एक name शब्द को store किया है | लेकिन हम जब किसी शब्द को variable में store करते तो उस शब्द को हमे इन ‘ ‘ चिन्ह के अंदर लिखना होता है |

उदाहरण 5)
float ram=1.148; यहाँ मैंने एक float data-type का variable बनाया है और उसमे एक float value को store किया है |

अब मै आपको c program के सारे data-type और उनके range बताता हूँ |

DATA TYPETYPE OF DATAMEMORYRANGE
intInteger2 Bytes− 32,768 to 32,767
charcharacter1 Byte− 128 to 128
floatFloating point number4 bytes3.4e − 38 to 3.4e +38
doubleFloating point number with higher precision8 bytes1.7e − 308 to 1.7e + 308


दोस्तों हम english के शब्द(word) या अक्षरों को c program में variable की तरह उपयोगे कर सकते है जैसे मैंने आप को ऊपर बताया परन्तु यह पूरा सत्य नहीं है c program में कुछ शब्द(word) पहले से reserved(रिजर्व्ड) है इन reserved(रिजर्व्ड) शब्द(word) का हम variable की तरह उपयोगे नहीं कर सकते है | लेकिन ये सब हम आगे सोचेंगे अभी आप variable का उपयोग करके बनाये गए कुछ c program के उदाहरण देखीए और इन्हे अपने compiler पर चलाइये |

उदाहरण 1)
#include<stdio.h>
 main()
 {
  int a=10; 
  printf("\nThe value of a is %d",a);
 }

यहाँ एक printf() वालीं लाइन को ध्यान से देखे | जब हम किसी integer data-type वाला variable
के value को screen पर दिखाना(display) चाहते है तो ऐसे ही “%d” फिर coma(,) लिखकर उस integer को लिखते है जिसको हम दिखाना(display) करना चाहते है |
और एक उदाहरण देखीये |
#include< <stdio.h>
 main() 
{
 int a=10;
 int b=10; 
 int sum;
 sum=a+b;
 printf("\nThe value of a is %d",sum);
}

RESERVED KEYWORD IN C PROGRAMMING

मैंने अगले पाठ में आप को variable से परिचय कराया था अब उसी को आगे बढ़ाते हुए हम जानेंगे की c program में कौन से शब्द(word) पहले से reserved(रिजर्व्ड) है जिनका हम variable की तरह उपयोगे नहीं कर सकते है |
निम्नलिखित शब्द(word) को हम variable की तरह उपयोगे नहीं कर सकते है |
Charwhiledotypedefauto
Intifelseswitchcase
printfdoublestructbreakstatic
longenumregisterexternreturn
unionconstfloatshortunsigned
continueforsignedvoiddefault
gotosizeofvolatile

ये सभी शब्द lower case(जिसे हम small letter कहते है) में लिखे हुए है| इन्हे reserved(रिजर्व्ड) keyword कहते है इनका c program बनाने में उपयोग होता है इनका उपयोग हम धीरे-धीरे सीखेंगे |अभी आप इतना समझीये की आप इन keyword को variable की तरह उपयोगे नहीं कर सकते है |
मैंने अगले पाठ में आप को बताया था की variable में कोइ integer value जमा करके उसे कैसे screen पर दिखाते है | अब मै कोइ शब्द जैसे hello को char data-type बाले variable में जमा करके उसे screen पर देखेंगे |
उदाहरण 1)
#include<stdio.h>
   main()
    {
    char a= 'hello';
    printf("Printing The Character  Value Of A:- %c ",a);    
 }
अब मै कोइ float नंबर जैसे .5645 को float data-type बाले variable में जमा करके उसे screen पर देखेंगे |

उदाहरण 1)
#include<stdio.h>
    main()
    {
    float x=0.5645;                                            
    printf("Printing The Float Value Of X :- %f ",x);    
 }

अब आप सीख चुके है की अलग- अलग data-type बाले variable को screen पर कैसे display करते है |

Post a Comment

0 Comments