Ticker

6/recent/ticker-posts

शरीर में न कोई संदिग्ध केमिकल था, न मिला जहर; मरने से पहले किसी संघर्ष के प्रमाण भी नहीं मिले https://ift.tt/3ikt1DS

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम विसरा रिपोर्ट सामने आ गई हो। इसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उनकी मौत में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं थी। यह पूरी तरह से एक आत्महत्या का मामला है।

न कोई संदिग्ध केमिकल, न मिला जहर
विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सुशांत सिंह के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध केमिकल या जहर नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा को मुंबई के जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था।

नहीं मिले किसी भी संघर्ष के प्रमाण
विसरा रिपोर्ट में कहा गया है, 'मौत से पहले किसी भी संघर्ष का कोई संकेत नहीं मिला है। उनके नाखूनों से भी कुछ नहीं मिला है।' सुशांत सिंह की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पिछले हफ्ते आई थी, जिसमें बताया गया था कि सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी।इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह एस्फिक्सिया बताई गई थी। यानी की शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मौत।

14 जून को आई थी पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

14 जून को पोस्टमार्टम होने के बाद सुशांत की एक प्राइमरी रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट के लिए उनके ऑर्गन्स जेजे अस्पताल भेजे गए थे। इस विस्तृत रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने की वजह से ही हुई थी। उनकी प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जहां तीन डॉक्टरों की निगरानी में बनी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक फ्लैट में फांसी लगाकार जान दे दी थी-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gfVFEp

Post a Comment

0 Comments